HI/BG 6.7: Difference between revisions
(Bhagavad-gita Compile Form edit) |
No edit summary |
||
Line 6: | Line 6: | ||
==== श्लोक 7 ==== | ==== श्लोक 7 ==== | ||
<div class=" | <div class="devanagari"> | ||
: | :जितात्मनः प्रशान्तस्य परमात्मा समाहितः । | ||
:शीतोष्णसुखदुःखेषु तथा मानापमानयोः ॥७॥ | |||
</div> | </div> | ||
Latest revision as of 06:41, 2 August 2020
श्लोक 7
- जितात्मनः प्रशान्तस्य परमात्मा समाहितः ।
- शीतोष्णसुखदुःखेषु तथा मानापमानयोः ॥७॥
शब्दार्थ
जित-आत्मन:—जिसने मन को जीत लिया है; प्रशान्तस्य—मन को वश में करके शान्ति प्राह्रश्वत करने वाले का; परम-आत्मा—परमात्मा; समाहित:—पूर्णरूप से प्राह्रश्वत;शीत—सर्दी; उष्ण—गर्मी में; सुख—सुख; दु:खेषु—तथा दु:ख में; तथा—भी; मान—सम्मान; अपमानयो:—तथा अपमान में।
अनुवाद
जिसने मन को जीत लिया है, उसने पहले ही परमात्मा को प्राप्त कर लिया है, क्योंकि उसने शान्ति प्राप्त कर ली है | ऐसे पुरुष के लिए सुख-दुख, सर्दी-गर्मी एवं मान-अपमान एक से हैं |
तात्पर्य
वस्तुतः प्रत्येक जीव उस भगवान् की आज्ञा का पालन करने के निमित्त आया है, जो जन-जन के हृदयों में परमात्मा-रूप में स्थित है | जब मन बहिरंगा माया द्वारा विपथ कर दिया जाता है तब मनुष्य भौतिक कार्यकलापों में उलझ जाता है | अतः ज्योंही मन किसी योगपद्धति द्वारा वश में आ जाता है त्योंही मनुष्य को लक्ष्य पर पहुँच हुआ मान लिया जाना चाहिए | मनुष्य को भगवद्-आज्ञा का पालन करना चाहिए | जब मनुष्य का मन परा-प्रकृति में स्थिर हो जाता है तो जीवात्मा के समक्ष भगवद्-आज्ञा पालन करने के अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं रह जाता | मन को किसी न किसी उच्च आदेश को मानकर उनका पालन करना होता है | मन को वश में करने से स्वतः ही परमात्मा के आदेश का पालन होता है | चूँकि कृष्णभावनाभावित होते ही यह दिव्य स्थिति प्राप्त हो जाती है, अतः भगवद्भक्त संसार के द्वन्द्वों, यथा सुख-दुख, सर्दी-गर्मी आदि से अप्रभावित रहता है | यह अवस्था व्यावहारिक समाधि या परमात्मा में तल्लीनता है |