HI/BG 1.29: Difference between revisions
(Bhagavad-gita Compile Form edit) |
No edit summary |
||
Line 6: | Line 6: | ||
==== श्लोक 29 ==== | ==== श्लोक 29 ==== | ||
<div class=" | <div class="devanagari"> | ||
: | :वेपथुश्च शरीरे मे रोमहर्षश्च जायते । | ||
: | :गाण्डीवं स्रंसते हस्तात्त्वक्चैव परिदह्यते ॥२९॥ | ||
</div> | </div> | ||
Latest revision as of 13:09, 24 July 2020
श्लोक 29
- वेपथुश्च शरीरे मे रोमहर्षश्च जायते ।
- गाण्डीवं स्रंसते हस्तात्त्वक्चैव परिदह्यते ॥२९॥
शब्दार्थ
वेपथु:—शरीर का कम्पन; च—भी; शरीरे—शरीर में; मे—मेरे; रोम-हर्ष:—रोमांच; च—भी; जायते—उत्पन्न हो रहा है; गाण्डीवम्—अर्जुन का धनुष, गाण्डीव; स्रंसते—छूट या सरक रहा है; हस्तात्—हाथ से; त्वक्—त्वचा; च—भी; एव—निश्चय ही; परिदह्यते—जल रही है।
अनुवाद
मेरा सारा शरीर काँप रहा है, मेरे रोंगटे खड़े हो रहे हैं, मेरा गाण्डीव धनुष मेरे हाथ से सरक रहा है और मेरी त्वचा जल रही है |
तात्पर्य
शरीर में दो प्रकार का कम्पन होता है और रोंगटे भी दो प्रकार से खड़े होते हैं | ऐसा या तो आध्यात्मिक परमानन्द के समय या भौतिक परिस्थितियों में अत्यधिक भय उत्पन्न होने पर होता है | दिव्य साक्षात्कार में कोई भय नहीं होता | इस अवस्था में अर्जुन के जो लक्षण हैं वे भौतिक भय अर्थात् जीवन की हानि के कारण हैं | अन्य लक्षणो से भी यह स्पष्ट है; वह इतना अधीर हो गया कि उसका विख्यात धनुष गाण्डीव उसके हाथों से सरक रहा था और उसकी त्वचा में जलन उत्पन्न हो रही थी | ये सब लक्षण देहात्मबुद्धि से जन्य हैं |