HI/BG 1.42: Difference between revisions
(Bhagavad-gita Compile Form edit) |
No edit summary |
||
Line 6: | Line 6: | ||
==== श्लोक 42 ==== | ==== श्लोक 42 ==== | ||
<div class=" | <div class="devanagari"> | ||
: | :दोषैरेतैः कुलघ्नानां वर्णसङ्करकारकैः । | ||
: | :उत्साद्यन्ते जातिधर्माः कुलधर्माश्च शाश्वताः ॥४२॥ | ||
</div> | </div> | ||
Latest revision as of 15:37, 25 July 2020
श्लोक 42
- दोषैरेतैः कुलघ्नानां वर्णसङ्करकारकैः ।
- उत्साद्यन्ते जातिधर्माः कुलधर्माश्च शाश्वताः ॥४२॥
शब्दार्थ
दोषै:—ऐसे दोषों से; एतै:—इन सब; कुल-घ्नानाम्—परिवार नष्ट करने वालों का; वर्ण-सङ्कर—अवांछित संतानों के; कारकै:—कारणों से; उत्साद्यन्ते—नष्ट हो जाते हैं; जाति-धर्मा:—सामुदायिक योजनाएँ; कुल-धर्मा:—पारिवारिक परम्पराएँ; च—भी; शाश्वता:—सनातन।
अनुवाद
जो लोग कुल-परम्परा को विनष्ट करते हैं और इस तरह अवांछित सन्तानों को जन्म देते हैं उनके दुष्कर्मों से समस्त प्रकार की सामुदायिक योजनाएँ तथा पारिवारिक कल्याण-कार्य विनष्ट हो जाते हैं |
तात्पर्य
सनातन-धर्म या वर्णाश्रम-धर्म द्वारा निर्धारित मानव समाज के चारों वर्णों के लिए सामुदायिक योजनाएँ तथा पारिवारिक कल्याण-कार्य इसलिए नियोजित हैं कि मनुष्य चरम मोक्ष प्राप्त कर सके | अतः समाज के अनुत्तरदायी नायकों द्वारा सनातन-धर्म परम्परा के विखण्डन से उस समाज में अव्यवस्था फैलती है, फलस्वरूप लोग जीवन के उद्देश्य विष्णु को भूल जाते हैं | ऐसे नायक अंधे कहलाते हैं और जो लोग इनका अनुगमन करते हैं वे निश्चय ही कुव्यवस्था की ओर अग्रसर होते हैं |