HI/BG 7.17: Difference between revisions
(Bhagavad-gita Compile Form edit) |
No edit summary |
||
Line 6: | Line 6: | ||
==== श्लोक 17 ==== | ==== श्लोक 17 ==== | ||
<div class=" | <div class="devanagari"> | ||
: | :तेषां ज्ञानी नित्ययुक्त एकभक्तिर्विशिष्यते । | ||
:प्रियो हि ज्ञानिनोऽत्यर्थमहं स च मम प्रियः ॥१७॥ | |||
</div> | </div> | ||
Latest revision as of 16:14, 4 August 2020
श्लोक 17
- तेषां ज्ञानी नित्ययुक्त एकभक्तिर्विशिष्यते ।
- प्रियो हि ज्ञानिनोऽत्यर्थमहं स च मम प्रियः ॥१७॥
शब्दार्थ
तेषाम्—उनमें से; ज्ञानी—ज्ञानवान; नित्य-युक्त:—सदैव तत्पर; एक—एकमात्र; भक्ति:—भक्ति में; विशिष्यते—विशिष्ट है; प्रिय:—अतिशय प्रिय; हि—निश्चय ही; ज्ञानिन:—ज्ञानवान का; अत्यर्थम्—अत्यधिक; अहम्—मैं हूँ; स:—वह; च—भी; मम—मेरा; प्रिय:—प्रिय।
अनुवाद
इनमें से जो परमज्ञानी है और शुद्धभक्ति में लगा रहता है वह सर्वश्रेष्ठ है, क्योंकि मैं उसे अत्यन्त प्रिय हूँ और वह मुझे प्रिय है |
तात्पर्य
भौतिक इच्छाओं के समस्त कल्मष से मुक्त आर्त, जिज्ञासु, धनहीन तथा ज्ञानी ये सब शुद्धभक्त बन सकते हैं | किन्तु इनमें से जो परमसत्य का ज्ञानी है और भौतिक इच्छाओं से मुक्त होता है वही भगवान् का शुद्धभक्त हो पता है | इन चार वर्गों में से जो भक्त ज्ञानी है और साथ ही भक्ति में लगा रहता है, वह भगवान् के कथनानुसार सर्वश्रेष्ठ है | ज्ञान की खोज करते रहने से मनुष्य को अनुभूति होती है कि उसका आत्मा उसके भौतिक शरीर से भिन्न है | अधिक उन्नति करने पर उसे निर्विशेष ब्रह्म तथा परमात्मा का ज्ञान होता है | जब वह पूर्णतया शुद्ध हो जाता है तो उसे ईश्र्वर के नित्य दास के रूप में अपनी स्वाभाविक स्थिति की अनुभूति होती है | इस प्रकार शुद्ध भक्त की संगति में आर्त, जिज्ञासु, धन का इच्छुक तथा ज्ञानी स्वयं शुद्ध हो जाते हैं | किन्तु प्रारम्भिक अवस्था में जिस व्यक्ति को परमेश्र्वर का पूर्णज्ञान होता है और साथ ही जो उनकी भक्ति करता रहता है, वह व्यक्ति भगवान् को अत्यन्त प्रिय होता है | जिसे भगवान् की दिव्यता का शुद्ध ज्ञान प्राप्तहोता है, वह भक्ति द्वारा इस तरह सुरक्षित रहता है कि भौतिक कल्मष उसे छू भी नहीं पाते |