HI/BG 10.23: Difference between revisions
(Bhagavad-gita Compile Form edit) |
No edit summary |
||
Line 6: | Line 6: | ||
==== श्लोक 23 ==== | ==== श्लोक 23 ==== | ||
<div class=" | <div class="devanagari"> | ||
: | :रुद्राणां शङ्करश्चास्मि वित्तेशो यक्षरक्षसाम् । | ||
:वसूनां पावकश्चास्मि मेरुः शिखरिणामहम् ॥२३॥ | |||
</div> | </div> | ||
Latest revision as of 14:50, 7 August 2020
श्लोक 23
- रुद्राणां शङ्करश्चास्मि वित्तेशो यक्षरक्षसाम् ।
- वसूनां पावकश्चास्मि मेरुः शिखरिणामहम् ॥२३॥
शब्दार्थ
रुद्राणाम्—समस्त रुद्रों में; शङ्कर:—शिवजी; च—भी; अस्मि—हूँ; वित्त-ईश:—देवताओं का कोषाध्यक्ष; यक्ष-रक्षसाम्—यक्षों तथा राक्षसों में; वसूनाम्—वसुओं में; पावक:—अग्नि; च—भी; अस्मि—हूँ; मेरु:—मेरु; शिखरिणाम्—समस्त पर्वतों में; अहम्—मैं हूँ।
अनुवाद
मैं समस्त रुद्रों में शिव हूँ, यक्षों तथा राक्षसों में सम्पत्ति का देवता (कुबेर) हूँ, वसुओं में अग्नि हूँ और समस्त पर्वतों में मेरु हूँ |
तात्पर्य
ग्यारह रुद्रों में शंकर या शिव प्रमुख हैं | वे भगवान् के अवतार हैं, जिन पर ब्रह्माण्ड के तमोगुण का भार है | यक्षों तथा राक्षसों के नायक कुबेर हैं जो देवताओं के कोषाध्यक्ष तथा भगवान् के प्रतिनिधि हैं | मेरु पर्वत अपनी समृद्ध सम्पदा के लिए विख्यात है |