HI/710924 बातचीत - श्रील प्रभुपाद नैरोबी में अपनी अमृतवाणी व्यक्त करते हैं

HI/Hindi - श्रील प्रभुपाद की अमृत वाणी
"मैं अपने शिष्यों से कहता हूं, "यहाँ कृष्ण हैं। वह लीला पुरुषोत्तम भगवान हैं। बस समर्पण करो, और तुम्हारा जीवन सफल है," और वे ऐसा कर रहे हैं। कुछ भी मुश्किल नहीं है, बस आपको जैसा है वैसा ही लेना है। यही वेदों का अधिकार है। जैसे ही आप विवेचन करते हैं, आप तुरंत मूढ़ा हो जाते हैं। फिर कोई असर नहीं होता। जैसे कोई डॉक्टर कहता है: "इस दवा को इस तरह की खुराक में ले लो," और अगर आप कहते हैं: "नहीं, मुझे कुछ मिलावट करने दो," यह प्रभावी नहीं होगा। वैसे ही, बस जैसा मैंने कहा है, आप इतने अनुपात में नमक ले सकते हैं। आप अधिक नहीं ले सकते, आप कम नहीं ले सकते। यह वैदिक ज्ञान है। आप एक शब्द की भी विवेचन नहीं कर सकते। आपको इसे वैसे ही लेना होगा, तब यह प्रभावी होगा। और यह व्यावहारिक रूप से किया जा रहा है। मैं मिलावट न करने के लिए बहुत सावधानी बरतता हूँ, और यह प्रभावी है।"
710924 - बातचीत - नैरोबी