HI/BG 3.22

His Divine Grace A.C. Bhaktivedanta Swami Prabhupāda


श्लोक 22

न मे पार्थास्ति कर्तव्यं त्रिषु लोकेषु किञ्चन ।
नानवाप्तमवाप्तव्यं वर्त एव च कर्मणि ॥२२॥

शब्दार्थ

न—नहीं; मे—मुझे; पार्थ—हे पृथापुत्र; अस्ति—है; कर्तव्यम्—नियत कार्य; त्रिषु—तीनों; लोकेषु—लोकों में; किञ्चन—कोई; न—कुछ नहीं; अनवाह्रश्वतम्—इच्छित; अवाह्रश्वतव्यम्—पाने के लिए; वर्ते—लगा रहता हूँ; एव—निश्चय ही; च—भी; कर्मणि—नियत कर्मों में।

अनुवाद

हे पृथापुत्र! तीनों लोकों में मेरे लिए कोई भी कर्म नियत नहीं है, न मुझे किसी वस्तु का अभाव है और न आवश्यकता ही है | तो भी मैं नियत्कर्म करने में तत्पर रहता हूँ |

तात्पर्य

वैदिक साहित्य में भगवान् का वर्णन इस प्रकार हुआ है –

तमीश्र्वराणां परमं महेश्र्वरं तं देवतानां परमं च दैवतम् |

पतिं पतीनां परमं परस्ताद् विदाम देवं भुवेनशमीड्यम् ||

न तस्य कार्यं करणं च विद्यते न तत्समश्र्चाभ्यधिकश्र्च दृश्यते |

परास्य शक्तिर्विविधैव श्रूयते स्वाभाविकी ज्ञानबलक्रिया च ||

"परमेश्र्वर समस्त नियन्ताओं के नियन्ता हैं और विभिन्न लोक पालकों में सबसे महान हैं | सभी उनके अधीन हैं | सारे जीवों को परमेश्र्वर से ही विशिष्ट शक्ति प्राप्त होती है, जीव स्वयं श्रेष्ठ नहीं है | वे सभी देवताओं द्वारा पूज्य हैं और समस्त संचालकों के भी संचालक हैं | अतः वे समस्त भौतिक नेताओं तथा नियन्ताओं से बढ़कर हैं और सबों द्वारा आराध्य हैं | उनसे बढ़कर कोई नहीं है और वे ही समस्त कारणों के कारण हैं |"

"उनका शारीरिक स्वरूप सामान्य जीव जैसा नहीं होता | उनके शरीर तथा आत्मा में कोई अन्तर नहीं है | वे परम हैं | उनकी सारी इन्द्रियाँ दिव्य हैं | उनकी कोई भी इन्द्रिय अन्यकिसी इन्द्रिय का कार्य सम्पन्न कर सकती है| अतः न तो कोई उनसे बढ़कर है, न ही उनके तुल्य है | उनकी शक्तियाँ बहुरुपिणी हैं, फलतः उनके सारे कार्य प्राकृतिक अनुक्रम केअनुसार सम्पन्न हो जाते हैं |" (श्र्वेताश्र्वतरउपनिषद् ६.७-८) |

चूँकि भगवान् में प्रत्येक वस्तु ऐश्र्वर्य से परिपूर्ण रहती है और पूर्ण सत्य से ओतप्रोत रहती है, अतः उनके लिए कोई कर्तव्य करने की आवश्यकता नहीं रहती | जिसे अपने कर्म का फल पाना है, उसके लिए कुछ न कुछ कर्म नियत रहता है, परन्तु जो तीनों लोकों में कुछ भी प्राप्त करने की इच्छा नहीं रखता, उसके लिए निश्चय ही कोई कर्तव्य नहीं रहता | फिर भी क्षत्रियों के नायक के रूप में भगवान् कृष्ण कुरुक्षेत्र की युद्धभूमि में कार्यरत हैं, क्योंकि क्षत्रियों का धर्म है कि दीन-दुखियों को आश्रय प्रदान करें | यद्यपि वे शास्त्रों के विधि-विधानों से सर्वथा ऊपर हैं, फिर भी वे ऐसा कुछ भी नहीं करते जो शास्त्रों के विरुद्ध हो |