HI/Prabhupada 0059 - अपने वास्तविक कर्तव्य को मत भूलो

Revision as of 13:04, 21 April 2015 by Rishab (talk | contribs) (Created page with "<!-- BEGIN CATEGORY LIST --> Category:1080 Hindi Pages with Videos Category:Prabhupada 0059 - in all Languages Category:HI-Quotes - 1975 Category:HI-Quotes - Lec...")
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)


Invalid source, must be from amazon or causelessmery.com

Lecture on BG 2.14 -- Mexico, February 14, 1975

तो फिर सवाल यह है, कि "अगर मैं अनन्त हूँ, तो क्यों जीवन की इतनी दयनीय हालत क्यों है? और मैं मरने के लिए मजबूर क्यों हूँ? " तो यह बुद्धिमान सवाल है कि है, वास्तव में मैं अनन्त हूँ, तो क्यों मैं इस भौतिक शरीर में हूँ जो मृत्यु, जन्म, जरा और बीमारी के अधीन है ? " इसलिए कृष्ण निर्देश देते हैं कि जीवन की इस दयनीय हालत इस भौतिक शरीर के कारण है। जो लोग कर्मी हैं , मतलब है जो इन्द्रिय संतुष्टि में लगे हुए हैं, ... उन्हे कर्मी कहा जाता है। कर्मी भविष्य की परवाह नहीं करते हैं, वे केवल जीवन में तत्काल सुविधा चाहते हैं। एक बच्चे की तरह माता - पिता की देखभाल के बिना , वह पूरे दिन खेलता है और भविष्य के जीवन की परवाह नहीं करता, कोई भी शिक्षा नहीं लेता। लेकिन मनुष्य रूपी जीवन में, अगर हम वास्तव में बुद्धिमान हैं, हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेगें कि कैसे एसा जीवन या शरीर मिले जहॉ कोई मृत्यु, जन्म, बुढ़ापे और बीमारी न हो। तो यह कृष्ण चेतना आंदोलन का मतलब है इस उद्देश्य के लिए लोगों को शिक्षित करें। अब कोई यह कह सकता है, कि " अगर मैं बस कृष्ण चेतना में समर्पित हूँ, तब मेरी भौतिक आवश्यकताएं कि कैसे आपूर्ति होगी? " जवाब भगवद गीता में है, जो कोई भी केवल कृष्ण चेतना में संलग्न है, उसके जीवन की जरूरतें, कृष्ण सम्भालेंगे। कृष्ण हर किसी के रखरखाव का ध्यान रख रहे हैं। एको यो बहुनाम् विधधाति कामान्: एक वह श्रीभगवान सभी जीवों की आवश्यकताओं के रखरखाव का ध्यान रखते हैं। तो जो एक भक्त घर वापस जाने के लिए कोशिश कर रहा है, वापस देवत्व के लिए, उसे कोई कमी नहीं होगी। तुम निशचिन्त रहो। कृष्ण भगवद गीता में कहते हैं, तेशाम् सतत युक्तानाम् योग क्षेमम् वहाम्य अहम् (भ गी १०।१०) "जो भक्त, मेरी सेवा में हमेशा लगा हुअा है, मैं ध्यान रखता हूँं कि उसके जीवन की आवश्यकताओं कैसे पूरी हौंगी।" एक व्यावहारिक उदाहरण है कि, इस कृष्ण चेतना आंदोलन में एक सौ केन्द्र हैं, और प्रत्येक मंदिर में २५ से २५० श्रद्धालुओं से कम नहीं रहते हैं। तो हमारे पास कोइ स्थिर आय का साधन नहीं है, और हम प्रति माह सभी शाखाओं में अस्सी हजार डॉलर का खर्चा कर रहे हैं। लेकिन कृष्ण की कृपा से हमें कोई कमी नहीं है, सब कुछ की आपूर्ति है। लोग कभी कभी हैरान होते हैं कि, " ये लोग काम नहीं करते, कोई भी पेशा नहीं है, बस हरे कृष्ण मंत्र का जाप करते हैं। वे कैसे रहते हैं? " तो यह कोई सवाल नहीं है। बिल्लियों और कुत्तों भगवान की दया पर निर्भर रह सकते हैं, तो भक्त भगवान की दया से बहुत आराम से रह सकते हैं। यह कोई सवाल नहीं है, लेकिन अगर कोई सोचता है कि "मैं अब कृष्ण चेतना में अा गया हूँ, लेकिन मैं कई बातों से पीड़ित हूँ।" उनके लिए या हम सभी के लिए निर्देश है: मात्रा स््पर्शास् तु कौन्तेय शीतोश्न सुक्ख दुक्ख दाह: (भ गी २।१४) "ये दर्द और खुशी सिर्फ सर्दियों और गर्मियों की तरह है।" सर्दी के मौसम में पानी दर्दनाक है, और गर्मियों में पानी भाता है। तो पानी की स्थिति क्या है? यह मनभावन या दर्दनाक है? यह न तो दर्द देता है, ना ही भाता है, लेकिन कुछ मौसम में, त्वचा को छूने से यह दर्दनाक या सुखद प्रतीत होता है। इस तरह के दर्द और खुशी को यहॉ समझाया गया है: "वे आ रहे हैं और जा रहे हैं। वे स्थायी नहीं हैं।" अागाम अपायिनह अनित्यह क मतलब है "वे आ रहे हैं और जा रहे हैं। इसलिए वे स्थायी नहीं हैं।" कृष्ण इसलिए सलाह देते हैं:, ताम्स् तितिक्शस्व भारत: "बस सहन करो।" लेकिन तुम अपने वास्तविक व्यापार, कृष्ण चेतना को मत भूलना। इन भौतिक दर्द और खुशी के लिए परवाह मत करो।