HI/680318 प्रवचन - श्रील प्रभुपाद सैन फ्रांसिस्को में अपनी अमृतवाणी व्यक्त करते हैं

HI/Hindi - श्रील प्रभुपाद की अमृत वाणी
शुकदेव गोस्वामी कहते हैं, ततश् च अनुदिनं। अनुदिनं का अर्थ है 'जैसे-जैसे दिन बीतेंगे'। तो लक्षण क्या होंगे? नान्क्ष्यति। नान्क्ष्यति का अर्थ है धीरे-धीरे कम होना। क्या कम हो जाएगा? धर्म; सत्यवादिता; स्वच्छता; क्षमा; दयालुता; आयु; बल; और स्मृति। इन आठ विषयों को समझने का प्रयास करें। पहली वस्तु धार्मिकता है। जैसे-जैसे कलियुग बढ़ेगा, लोग अधिकाधिक अधार्मिक होते जाएंगे। और वे अधिक से अधिक झूठ बोलने वाले बन जाएंगे। वे सच बोलना भूल जाएंगे। शौचं, स्वच्छता, भी कम हो जाएगी।
680318 - प्रवचन श्री.भा. १२.२.१ - सैन फ्रांसिस्को